Samastipur

समस्तीपुर मंडल को 69वें रेलवे वीक अवार्ड में मिला 12 दक्षता शील्ड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने 69वें रेलवे वीक अवार्ड (विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार) के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए कुल 12 दक्षता शील्ड प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल को जिन दक्षता शील्डों से सम्मानित किया गया है, उनमें वेस्ट वर्कशॉप शील्ड, बेस्ट रनिंग रूम शील्ड (रनिंग रूम, समस्तीपुर), बेस्ट लोको क्रू लॉबी शील्ड (सहरसा क्रू लॉबी), टिकट चेकिंग दक्षता शील्ड, ट्रैक मशीन शील्ड, लेवल क्रॉसिंग एवं ROB/RUB सेफ्टी वर्क्स शील्ड (सोनपुर के साथ संयुक्त रूप से), कॉलोनी केयर शील्ड, टर्मिनल दक्षता शील्ड, बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड (इमली रोड हेल्थ यूनिट, मुजफ्फरपुर), पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट (जनसम्पर्क विभाग) शील्ड, क्लीनलिनेस दक्षता शील्ड (मीडियम स्टेशन – रक्सौल), पब्लिक ग्रीवांस रेड्रेसिंग (रेल मदद) दक्षता शील्ड शामिल है।

गौरतलब है कि हर वर्ष रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों के मध्य उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु विभिन्न दक्षता शील्ड प्रदान किए जाते हैं। समस्तीपुर मंडल द्वारा 12 दक्षता शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मियों से आगामी वित्तीय वर्ष में भी पूर्ण समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि मंडल अगले वर्ष और अधिक दक्षता शील्ड अर्जित कर सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : चार दिनों से लापता युवक का नदी में सड़े-गले अवस्था में मिला शव, मां बोली- “प्रेमिका के परिवार वालों ने मार दिया, बात करने से थे नाराज”

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत कमलावाहा वार्ड-6…

1 घंटा ago

हसनपुर में भूमि विवाद को लेकर 50 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह’त्या, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दो पक्षों के बीच झोपड़ी निर्माण को लेकर भड़का विवाद 

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में बुधवार को आपसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के DRM चौक पर स्कूटी से जा रही महिला रेल कर्मी के गले से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उच्चकों ने दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक पर बुधवार की देर शाम डीआरएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 8 फर्जी BPSC शिक्षकों की कराई थी बहाली, सरकार ने विभूतिपुर के पूर्व BEO को दी ऐसी सजा

समस्तीपुर : बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

9 घंटे ago