समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर वार्ड संख्या-8 के स्व. रामप्रीत राय के पुत्र सुरेश राय ने होली खेलने के नाम पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और लूटपाट करने से संबंधित प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया है कि बीते 13 मार्च की शाम वह चकनूर स्थित अपनी बालू-गिट्टी के दुकान के पास मौजूद थे तभी कुछ लोग शराब के शराब के नशे में उनसे होली का खर्चा मांगा तो उन्होंने एक हजार रुपए उन्हें दे भी दिया।
इसके बाद वह लोग उनसे 10 हजार रुपए रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उनके व उनके भाई के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराया है। इस घटना को लेकर उन्होंने प्रभात राय, शंभु राय, राकेश राय, सज्जन राय, गौतम कुमार, मधु कुमार, रौशन कुमार, मुकेश राय समेत आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…