समस्तीपुर/खानपुर :- एक लड़की के अपहरण कर उसके साथ रेप करने में मामले में आरोपित के खिलाफ खानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित विशाल कुमार के घर डुगडुगी बजवाकर इश्तिहार चस्पाई है। पुलिस ने कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। न्यायालय से आरोपित के खिलाफ वारंट भी जारी था।
मामला विगत एक वर्ष की बताई गई है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व एक लड़की के अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला थाना में दर्ज कराया गया था। इसमें महेश महतो के पुत्र विशाल कुमार को आरोपित किया गया था।
सब-इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपित विशाल मामले में घर छोड़कर फरार चल रहा है। उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट भी निर्गत हो चुका है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर पांच दिन के अंदर आरोपित सरेंडर नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…