Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर बाइक और टेंपो की टक्कर में दो घायल, रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के डॉ. शालीग्राम इन्टर कॉलेज के समीप दरभंगा की ओर से आ रही अज्ञात सीएनजी टेंपो समस्तीपुर की ओर से आ रही बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के शंभू कुमार देव के पुत्र 23 वर्षीय सुधाकर देव व दूसरे ऑटो सवार की पहचान समस्तीपुर काशीपुर मोहल्ला के स्व. महेश प्रसाद के पुत्र 33 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है।

उसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ए.आर. रहमान ने गंभीर स्थिति देखते हुए एक को सदर अस्पताल व दूसरे बाइक सवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ऑटो चालक मौके से ऑटो लेकर फरार बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago