Samastipur

युवक ने महिला को चलती ट्रेन के आगे से मौत के मुंह से बाहर खींचा, लेकिन उसके शरीर के हो गये दो टुकड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम रेल लाइन पार कर रही एक महिला को मालगाड़ी की चपेट से बचाने के दौरान ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक ने अपनी जान देकर महिला को बाल-बाल बचा लिया। महिला को हल्की चोट लगी है और उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में हो रहा है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी लगन राय के पुत्र राकेश कुमार (27) के रूप में की गई है।

घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी की टीम को युवक की जेब से पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन की शाहपुर पटोरी से आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन की टिकट मिली। उसकी जेब से मिले मोबाइल के सिम को दूसरे मोबाइल में सेट कर उसके घर वालों को इस घटना की सूचना दी गई। राकेश रविवार को पुरबिया एक्सप्रेस से शाहपुर पटोरी से आदर्श नगर दिल्ली जा रहा था। वह प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़े होकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था।

इसी दौरान उसकी नजर रेलवे प्लेटफार्म संख्या 2 से रेल लाइन पारकर प्लेटफार्म संख्या 01 पर आ रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। राकेश की नजर बरौनी की ओर से आ रही मालगाड़ी पर पड़ी तो उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर लाइन संख्या 2 से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट से महिला को बचाने के लिए रेल लाइन पर कूद पड़ा। उसने महिला को बाल-बाल बचा लिया परंतु वह स्वयं मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सैकड़ो यात्रियों के सामने ही उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर घंटों कोहराम मचा रहा। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago