Samastipur

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया, बाबा केवलधाम पहुंच DM ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा : राजकीय मेला केवलधाम को इस बार आठ सेक्टर में बांट कर सुरक्षा एवं सुविधा के मुकम्मल इंतजाम किये जायेंगे। चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। यह बातें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कही। बाबा केवल राजकीय रामनवमी मेले की सफलता को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने हर हाल में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया।

जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, यातायात, सुरक्षा बल, वाचिंग टावर, शौचालय, सफाई, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट सहित पूरे मेला क्षेत्र की सुव्यवस्था काे विशेष निर्देश दिया। मेला समिति अध्यक्ष रामाश्रय सहनी की अध्यक्षता एवं एडीएम अजय कुमार तिवारी के संचालन में आयोजित बैठक में डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं एसडीएम दिलीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों को कार्य शीघ्र संपादित करने का निर्देश दिया।

पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने इस बार मेले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना जतायी। साथ ही दरबा पुल से केवल स्थान तक यातायात की सुविधा के लिए बांध के नीचे मनरेगा से सड़क निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने पीओ रंजीत कुमार को निर्माण का आदेश दिया। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने गत साल में हुई असुविधाओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए समय रहते व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। जिलाधिकारी ने डीएसपी पटोरी बीके मेधावी को पर्याप्त महिला एवं पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश दिया। मेले के चारों ओर बैरिकेडिंग का निर्देश दिया।

इस बार मेले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना जतायी :

सिविल सर्जन संजय कुमार चौधरी ने मेला क्षेत्र में तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात बतायी। डीएम ने राजकीय मेला क्षेत्र बाबा केवल स्थान के पूजा स्थल, बलि स्थल, युद्ध स्थल, कमला स्थान का निरीक्षण किया। नून नदी में कमला स्थान तक ह्यूम पाइप से पुल बनाने का आदेश दिया। डीएम ने आबकारी विभाग को निर्देश देते हुए शराबबंदी की पूरी निगरानी करने का आदेश दिया। एसडीओ ने सड़क पर दुकान लगाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। बीडीओ अरुण कुमार निराला, पीओ रंजीत कुमार के साथ बैठक करते हुए एसडीएम ने मेला का प्लान एवं रूट चार्ट तैयार कराया।

मौके पर डीसीएलआर बलवीर दास, पटोरी एसडीओ विकास कुमार पांडे, डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, एमओ अमरनाथ पाठक, सरायरंजन सीओ निशांत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिशंकर प्रसाद, पीओ रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सीओ आलोकचंद्र रंजन, मेला समिति सचिव उमेश कुमार सहनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर सहनी, रामप्रसाद सहनी, राजू कुमार सहनी, विष्णुदेव सहनी, बड़ेलाल सहनी, धर्मराज सहनी, राज कुमार सहनी, अर्जुन सहनी, हरेराम सहनी, जय कुमार, भोला कश्यप, देवू सहनी, धर्मेंद्र कुमार, विनोद सहनी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago