समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला सफाई कर्मी घायल हो गई। घटना, जिले के दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग स्थित वार्ड संख्या-34 की है, जहां तेज रफ्तार बुलेट ने झाड़ू लगा रही महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला की पहचान मथुरापुर निवासी बेबी देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मनोज राम की पत्नी हैं। बेबी देवी को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत है।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राम ने नगर निगम से कई मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि महिला सफाई कर्मी के इलाज का खर्च और वेतन नगर निगम द्वारा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर महिला कर्मियों की जगह पुरुष सफाई कर्मियों की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्जवल ने कहा कि घायल महिला कर्मी का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इधर सफाई कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम इलाज का खर्च नहीं उठाता है तो वे आंदोलन करेंगे।
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…