Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम का 2025-26 का बजट अब तक पारित नहीं, बोर्ड के विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- चालू वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, पर समस्तीपुर नगर निगम का अगला बजट ( 2025-26 ) अब तक पारित नहीं हुआ है। यह नगर निगम के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हैरानी की बात यह है अगला बजट पारित कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब तक बोर्ड की विशेष बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं किया है। जबकि अब तक नगर निगम के बोर्ड की बैठक में बजट पारित की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी। साथ ही पारित बजट का प्रस्ताव भी नगर निगम समस्तीपुर से नगर विकास व आवास विभाग को चला जाना था।

इस बीच, सूत्र से यह जानकारी मिली है, कि बजट पर सभी वार्ड पार्षदों की एक राय नहीं बन पा रही है। कई वार्ड पार्षद बजट पारित कराने के मूड में नहीं हैं। उनका अपने वार्ड के अब तक के विकास के मसले पर नगर निगम से आपत्ति व नाराजगी है। वे बजट पर बोर्ड की बैठक में अपना समर्थन देंगे या नहीं, यह संदेह नगर निगम प्रशासन को बेचैन कर रखा है।

इसको देखते हुए नगर निगम प्रसासन नाराज पार्षदों को मनाने में लगा हुआ है। जिसमें आज की तिथि तक सफलता नहीं मिली है। यही हालात इस महीने के अंत तक बने रहे तो दो संभावना बन सकते हैं पहला यह कि पार्षदों की आम राय ना बने तो बोर्ड की बैठक की तिथि टलती जाए व दूसरा यह कि बजट पर बोर्ड की बैठक हो जाय तो बजट पारित करने में पार्षदों का न्यूनतम समर्थन पर व्यवधान उत्पन हो जाय।

इस दौरान, मेयर अनिता राम ने बताया कि उनके पास बजट पर विशेष बैठक बुलाने की फाइल नहीं आयी है। जबकि बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। नगर आयुक्त को ही बैठक का प्रस्ताव भेजना है। बजट पर बोर्ड की बैठक बुलाना आवश्यक है। तभी बजट पारित करा कर नगर विकास विभाग को भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त अभी ट्रेनिंग में गए हुए हैं। उनके आने के बाद देखते हैं क्या होता है।

मेयर ने यह भी बताया कि उन्होंने पार्षदों की बैठक पिछले दिन कर उनके विचार लिए गए। इस बीच, नाम नहीं देने की शर्त पर कुछ पार्षदों ने बताया कि नगर निगम बने हुए तीन साल हो गए हैं। फिर भी उनके यहां कई तरह की समस्या अभी भी बरकरार है। जिनका निदान नगर निगम ने नहीं किया है। विकास के कई कार्य भी नहीं हुए हैं। स्ट्रीट लाइट, जजर्र सड़कों का निर्माण, नाले का निर्माण आदि कई बुनियादी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में वे अगला बजट पर क्यों अपना समर्थन दें। आज बजट पारित कर दें कल से फिर वहीं खेला नगर निगम का चलता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

11 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

31 मिनट ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

1 घंटा ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

7 घंटे ago