समस्तीपुर :- समस्तीपुर में घर की महिलाओं को रंग लगाने से मना करने पर पड़ोस के लड़कों ने तोड़फोड़ की। घर का दरवाजा पीटने लगे। परिवार के लोग काफी डर गए थे। बदमाशों ने घरवालों के साथ मारपीट भी की है। हमले में बुजुर्ग उपेंद्र साह को गंभीर रूप से चोट लगी है। उनका सिर फट गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा कि पड़ोस के लड़के 3 बार रंग लगा चुके थे। चौथी बार रंग लगाने पहुंचे तो उन्हें मना कर दिया। इसी बात पर उनलोगों ने तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी तेली टोल की है। पीड़िता लंका देवी कहा कि पड़ोस का राजा साह रंग लगाने आया था। हमने उसे मना कर दिया। उसे कहा अब बहुत हो गया। इसी बात पर वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसके भाई भी पहुंच गए। उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद किया तो तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर में लूटपाट भी की। ससुर उपेंद्र शाह बीच-बचाव करने पहुंचे तो, उन्हें लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। बाद में गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया।
इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। हालांकि अभी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…