Samastipur

विद्यापतिनगर में तीन बच्चों की मां का शव कमरे से बरामद, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप, पति हैदराबाद में करता है काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। मृतका की पहचान संगीता देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राजा चौक निवासी शंभू राय की पत्नी थी। संगीता के पति हैदराबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह 3 बच्चों के साथ घर में रहती थी। मृतका के भाई उमेश राय ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2009 में शंभू कुमार से हुई थी। दंपती के 2 लड़के और एक लड़की है।

उमेश के अनुसार, उनकी बहन को सास और देवर प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह उनके भांजे ने फोन कर संगीता की मौत की सूचना दी। परिजनों को पहले बताया गया कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। बाद में उसका शव कमरे से बरामद हुआ। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि संगीता ने आत्महत्या की है। इस संबंध में, थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

54 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago