समस्तीपुर : होली व रमजान पर्व को लेकर सोमवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व अन्य सामाजिक गणमान्य लोगों के साथ बीडीओ सुप्रभात कुमार एवं थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
शांति समिति की बैठक के दौरान बीडीओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। होली में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि डीजे बजाने पर शख्त करवाई की जायेगी। हुरदंगियों पर सादे लिबास में भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं पूर्व के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
वहीं बीडीओ सुप्रभात कुमार ने बताया कि होली पर्व के दौरान अश्लील गाना बजाने डीजे, पटाखा फोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति को शराब की बिक्री, निर्माण व सेवन करते पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि होली का रंग, उमंग और उल्लास हर किसी को उत्साहित करता है, लेकिन त्योहार की खुशियों में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…