समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की सोच के मुताबिक महागठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान चंद महीनों में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई। राजद ने राज्य के युवाओं से किये गये वायदे को पूरा करके अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है। यह बातें पूर्व मंत्री सह राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार की देर शाम टांडा गांव में आयोजित रामहित राय के श्राद्धकर्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही।
इस दौरान श्री यादव ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो गई। अफसरशाही चरम पर है। आमजन की आवाज नहीं सुनी जा रही है। राज्य से मजदूरों का पलायन रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। सांप्रदायिक ताकतें लोगों के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करने पर तुली है। महंगाई, बेरोजगारी जैसी बुनियादी समस्याओं से आमजन ध्यान भटकाने के लिए साजिश रची जा रही है।
भाजपा नीत केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने में लगी है। विपक्ष के नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। संविधान से छेड़छाड़ राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की। इससे पूर्व मंत्री ने रामहित राय के तैल चित्र पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव पहुंचने पर तेजप्रताप यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…