Samastipur

समस्तीपुर में ‘मृत विवाहिता’ के जिंदा होने का पुलिस ने किया दावा, पति को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ भागने की आशंका

फोटो : सांकेतिक (सोर्स-गूगल)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कुछ वर्ष पूर्व ब्याही गई लड़की के मार दिये जाने की दिये आवेदन के बाद पुलिस ने उसके जिंदा होने का खुलासा किया है। पटना जिले के एनटीपीसी बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा भीम टोला गांव निवासी भोनु यादव ने मोहनपुर थाने में आवेदन दिया था कि उसकी विवाहिता बेटी शिवानी कुमारी को उसके ससुराल वालों ने मार डाला है।

आवेदन में विवाहिता के पति सुमन कुमार, सास जयंती देवी, ससुर नन्हकी राय, देवर विपिन कुमार व छोटू कुमार को नामजद आरोपित किया गया था। हालांकि थाने में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। लेकिन इस बीच पुलिस ने नया खुलासा किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस विवाहिता को मार कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाया गया था, वह जीवित है। पुलिस ने दावा किया है कि वह शीघ्र ही उस विवाहिता को बरामद कर लेगी। संदेह है कि वह गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ रह रही है। गायब बताई गई युवती मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीह दशहरा गांव में ब्याही गई थी। उसका विवाह वर्ष 2023 में सुमन कुमार के साथ हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago