Samastipur

शहर के मोहनपुर में फंदे से लटका महिला का श’व बरामद, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने निकाल दिया था घर से

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर के वार्ड संख्या-39 में मुकेश कुमार के किराए के मकान में रह रही एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बबली कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने मायके वालों के साथ पिछले तीन साल से यहां रह रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतका के पति की 6 साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके 6 महीने के बाद उसके ससुरालवाले ने दोनों बच्चों को अपने पास रखकर उससे घर से बाहर निकाल दिया था, तब से वो अपने मायके वालों के साथ ही रहती थी।

आज सुबह वो अपने पिता से बातचीत करने के बाद सोने गई थी। काफी देर तक रूम का गेट नहीं खुलने पर घरवालों ने खिड़की से जाकर देखा तो वो फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

मृतका के पिता कृष्णा झा ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के बेनी गांव के निवासी हैं। 2016 में बेटी बबली की शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी से हुई थी। लक्ष्मीकांत मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था। शादी के छह साल बाद बिजली के करंट से उनकी मौत हो गई थी।बेटी के दो बच्चे हैं, एक लड़का जिसका नाम अजय और लड़की का नाम कोमल है। दामाद के मौत के 6 महीने बाद बेटी के ससुराल वालों ने LIC के पैसे को लेकर घर में मारपीट करना शुरू कर दिया। थोड़े दिन बाद बबली के ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके बच्चों को अपने पास रख लिया था।

पिता ने बताया कि आज सुबह 6 बजे वो बाथरूम जाने के लिए उठी थी तो मुझसे बात की और बोली कि सोने जा रही हूं, छोटी बेटी पूजा करने के लिए गई तो दरवाजा नहीं खुला, मैंने उसे बोला कि थोड़ा देर और सोने दो। काफी लेट होने पर उठाने गया तो दरवाजा नहीं खोली। मैं खिड़की से देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। इस मामले में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

34 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago