Samastipur

समस्तीपुर: होली पर मोहनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीण चिकित्सक समेत दो को मारी गोली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : होली के उमंग के बीच समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डूमरी गांव में गोलीबारी की गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया गया है। घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे की बताई गई। इसमें दो व्यक्ति के जख्मी हो गए।

जख्मी की पहचान चपरा दक्षिणी डूमरी गांव के स्व० सुखदेव राय ग्रामीण चिकित्सक पप्पु राय और दिलिप राय के रूप में की गई। बताया गया कि प्पपू किसी मरीज को देखने जा रहे थे। इसी दौरान मुखिया पुत्र राजीव, संजीव और सुजीत आदि ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया।

जख्मी ने बताया कि दो बार उसके उपर फायरिंग की गई। इसमें एक गोली उसके पेट के नीचे लगी। जबकि, दुसरी गोली से एक अन्य का जख्मी होना बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। जख्मी दोनो को इलाज को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां दोनो का उपचार जारी है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ। इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम छानबीन में जुटी है। पटोरी एसडीओ के नेतृत्व में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

6 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago