Samastipur

समस्तीपुर में युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर से एक युवक का पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद का बताया जा रहा है। बता दें कि पुलिस की ओर से दी जा रही चेतावनी के बाबजूद भी सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों की माने तो यह वायरल वीडियो हकीमाबाद गांव में ही किसी कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर डांस करने के दौरान कैमरे में कैद की गई है।

हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। यह वीडियो कब का है यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक किसी समारोह में भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहा है।

वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में एक भोजपुरी गाना “छातियां में छह गोली ठोक देबेले, शासन-प्रशासन के रोक देबेले, ऊपर में सिस्टम सरकार होबे राजा हो, लोग नया पर बनेला रंगदार, रंगदारों के भतार हवे राजा हो।” बजता सुनाई दे रहा है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

11 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago