समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

एडमिशन वल्लाह व GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा समस्तीपुर में गुरु सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के एक निजी होटल सभागार में स्थानीय संस्था एडमिशन वल्लाह एवं दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की जानी मानी संस्था जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संयुक्त रूप से समस्तीपुर एवं आसपास के शिक्षाविदों के सम्मान में गुरु सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आउटरीच मैनेजर मनीष कुमार मोहन एवं एडमिशन वल्लाह समस्तीपुर के निदेशक लक्ष्मी आजाद के द्वारा समस्त शिक्षकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उजियारपुर की पूर्व सांसद सह बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, विशिष्ट अतिथि नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव सह यू.आर कॉलेज रोसड़ा के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. घनश्याम राय, विशिष्ट अतिथि उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के निजी सचिव शिव कुमार सिंह, अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार, अतिथि आइसा आर्वाइए के जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह इत्यादि थे।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से जीआईएमएस संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने सर्वप्रथम समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में आए हुए समस्त शिक्षकों का अभिवादन किया और एडमिशन वल्लाह संस्था के समस्त सदस्यों का समस्तीपुर शहर में इस तरह के भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।

IMG 20240904 WA0139

एडमिशन वल्लाह संस्था समस्तीपुर के निदेशक ने अपने उद्बोधन में समस्त शिक्षकों का अभिवादन करते हुए बताया की गुरु सम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं तथा इसी कड़ी में आज संस्था द्वारा समस्तीपुर शहर में इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

उन्होंने बताया की इस तरह एवम सम्मान समारोह में सहयोग के लिए देश की नामी संस्था जीएनआईओटी ग्रुप का आभार व्यक्त किया। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप हेड आउटरीच पंकज कुमार उपस्थित शिक्षाविदों का अभिवादन करते हुए बताया की हमारे समाज में एक गुरु को भगवान का रूप माना जाता है, तथा आज के समय में देश एवम समाज के विकास में समस्त शिक्षाविदों का अहम योगदान है तथा आज समस्तीपुर शहर में इतनी बड़ी शिक्षकाें के साथ अपने आप को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं तथा उन्होंने एडमिशन वल्लाह संस्था के समस्त सदस्यों का इस तरह के भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहने का अनुरोध किया।

IMG 20250204 WA0010

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रीजनल हेड अश्विनी शर्मा ने बताया की संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षाविदों का सम्मान करना हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है क्योंकि शिक्षा ही देश के विकास में रीड की हड्डी होते हैं घर-घर शिक्षा की अलख जगाने में शिक्षाविदों का अहम योगदान होता है। शिक्षाविद कई तरह की चुनौतियों को पार करते हुए हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक अद्भुत मिसाल कायम कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को भी सरकार कर रहे हैं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए समस्त शिक्षाविदों से बालिका शिक्षा को और आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम में जीएनआईओटी संस्था की ओर से आउटरीच मैनेजर मनीष कुमार मोहन एवं एडमिशन वल्लाह संस्था के निदेशक लक्ष्मी आजाद समेत समस्त कई अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150