Samastipur

समस्तीपुर: कष्ट दूर करने के नाम पर बाबा ने महिला को पिलाया पानी, फिर बचा हुआ पानी पोखर में फेंकने के लिये भेज डेढ़ लाख का गहना लेकर हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तस्वीर : सांकेतिक 

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में गरीबी और कष्ट दूर करने के नाम पर गहने लेकर भागने का मामला सामने आया है। गांव में यज्ञ का पोस्टर चिपकाने आए दो बाबा ने घटना को अंजाम दिया है। ठगी होने के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय वारिसनगर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसमें महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी में दोनों ठगों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने महिला को झांसा देने के बाद बहला-फुसलाकर डेढ़ लाख रुपए का जेवर लेकर फरार हो गया। घटना सोमवार के दिन जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव का है। जहां माला देवी (24) के साथ ठगी हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे घर के बाहर दो बाबा आए और बोले कि हमें यज्ञ का पोस्टर चिपकाना है, मैंने कहा कि चिपका लीजिए तभी वो मेरे घर के अंदर आए और बोले कि प्यास लगा है पानी पिला दीजिए। मैं उन्हें लोटा में पानी पीने के लिए दी। इस दौरान दूसरे वाले ने मुझसे मेरे घर परिवार और गहना के बारे में पूछा।

मैं उन्हें सारी बातें बताई जिसके बाद वो बोले तुम्हारे ऊपर बहुत कष्ट है लो ये पानी पी लो। जब मैं पानी पी ली तो उसने कहा कि अपने सारे जेवर एक पन्नी में डाल कर रख दो और बचा हुआ पानी गांव के पोखर में फेंककर आ जाओ। मैं बहकावे में आकर पोखर में पानी फेंककर घर वापस आई तब तक वो दोनों बाबा मेरे गहने लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मैं शोर मचाकर आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago