समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

काले रंग की वजह से सहे लोगों के ताने, आज रंग ही बनी समस्तीपुर की बेटी अन्नू की पहचान

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

काले रंग के कारण बचपन से रिश्तेदारों के ताने सुनकर छुप-छुप कर रोने वाली लड़की की पहचान आज उसका कालापन ही है. उसे अब इस बात का गर्व है कि वह काली है, इसी कालेपन ने उसके अंदर आत्मविश्वास भरा है. हाल ही में रिलीज भोजपुरी की संदेश परक फिल्म करियट्ठी की नायिका अन्नु प्रिया इस फिल्म की नायिका हैं. कहानी भले ही सरोज सिंह ने लिखी हो, लेकिन यह एक संयोग रहा कि कालेपन को लेकर कहानी और फिल्म की नायिका का संघर्ष एक रहा. इस फिल्म की नायिका एनएसडी पासआउट अन्नू प्रिया हैं. यह इनकी पहली फिल्म है. अन्नू समस्तीपुर की रहने वाली हैं और एनएसडी से पहले पटना में अंग्रेजी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई के साथ थियेटर भी किया करती थीं.

रिश्तेदार और पड़ोसी ताना देते थे

नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा ने करियट्ठी फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्म को नयी दिशा दी है. समाज की सच्चाई को जिस तरीके से फिल्म में दिखाया गया है, वह दर्शकों को बांधे रखता है. नायिका अन्नू प्रिया बताती हैं कि रंग काला होने के कारण माता-पिता तो नहीं, लेकिन रिश्तेदार और पड़ोसी हमेशा ताना देते थे, इसलिए रोती थी. मन के अंदर हीन भावना आ गयी कि कुछ नहीं कर सकती हूं. समस्तीपुर कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स करने के बाद एमए के लिए पटना आ गयी. यहां पढ़ाई के साथ थियेटर से जुड़ी.

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पिता को नहीं बताया थियेटर के बारे में

अन्नू के पिता अशोक कुमार समस्तीपुर के डीआरएम ऑफिस में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं. अन्नू ने अपने पिता को नहीं बताया था कि पटना में वह थियेटर कर रही हैं. दो साल तक कई संगठनों से जुड़ कर कई नाटक किये. साल 2018 में एनएसडी में चयन हुआ. 2023 में पासआउट होने के बाद संघर्ष कर रही थी तो करियट्ठी फिल्म मिल गयी. इस फिल्म में अन्नू को अपना ही दुख नजर आया. आज यह फिल्म उनकी पहचान बन गयी है.

IMG 20240904 WA0139

एक महीने तक ली भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग

अन्नू प्रिया कहती हैं कि एनएसडी से पास आउट होने के बाद जो रंग मुझे बहुत परेशान करता था, वह मेरा आत्मविश्वास बन गया. मुझे भोजपुरी फिल्म करियट्ठी की कहानी पसंद आयी. हालांकि, यह फिल्म भोजपुरी में थी और मेरी मातृभाषा मैथिली. भोजपुरी सीखने के लिए मैंने एक महीने तक अपने जूनियर पंकज से ट्रेनिंग ली. मुझे विश्वास था कि यह फिल्म ट्रेंड से हट कर है, लेकिन समाज के लिए जरूरी है. इसे दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

आज जो लड़कियां काली होने के कारण मन में हीन भावना रखती हैं और घुटन महसूस करती हैं, उन्हें खुद को देखना चाहिए और अपने आत्मविश्वास से हमेशा आगे बढ़ना चाहिए. आज मुझे अपने काले रंग से ही दुनिया को देखने, सोचने और समझने का एक अलग नजरिया मिला, जिसका पूरा श्रेय अपने सभी शिक्षकों, बैचमेट्स, जूनियर्स और सीनियर्स को देती हूं. करियट्ठी फिल्म के अलावा मेरी एक पंजाबी फिल्म सात मई को रिलीज होने वाली है और दूसरी फिल्म नेटफ्लिक्स की कर रही हूं.

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150