समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के हांसोपुर गांव स्थित पोखर पर असामाजिक तत्वों ने मकई की फसल काटकर खेत में गिरा दिया। किसान प्रभुकांत ने बताया कि छह कट्ठा खेत में मकई की फसल लगा रखी गई थी। इसमें से तीन कट्ठा मकई की फसल को असामाजिक तत्व ने काटकर खेत में गिरा दिया।
गुरुवार की सुबह में जब उनकी पत्नी खेत गई तो मकई की फसल कटा देखा। इसकी सूचना खेत के मालिक रंजन चौधरी को दी गई। मकई की फसल को किसने चौपट किया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लोगों में चर्चा है कि खेत के पास शराब की तस्करी की जाती है। शराब रखने के लिए धंधेबाज मकई के खेत को अपना अड्डा बना रखे है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…