Samastipur

नशे में युवक को पीट रहे शराब कारोबारी छोटू सिंह की हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में एक युवक के साथ शराब के नशे में मारपीट करते एक बदमाश को स्थानीय कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान स्थानीय राजीव कुमार उर्फ छोटू सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते दिन छोटू सिंह शराब के नशे में एक युवक को बेरहमी से पीट रहा था। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटू सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि छोटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

छोटू सिंह पर दर्ज है कई मामले :

छोटू सिंह की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। छोटू सिंह की गिरफ्तारी के बाद कर्पूरीग्राम के साथ-साथ मुफस्सिल, बंगरा, बैनी समेत आसपास के अन्य थानों ने राहत की सांस ली, क्योंकि छोटू सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

कुछ दिन पहले ही बंगरा थाना कांड संख्या-114/24 में उसे फरार घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ डुगडुगी बजाकर कुर्की-जब्ती का नोटिस चस्पा किया था। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कथित बड़े शराब तस्कर के रूप में उसने अपनी पहचान बना रखी थी। उत्पाद थाने में भी उसके उपर कई मामले दर्ज है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago