समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पुरानी वासिंग पीठ की तरफ रविवार को कचरे के पास आग लग गयी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना टल गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। रेल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। इससे पहले आग लगने की सूचना पर वहां पहुंचे आरपीएफ के एसआई पीके चौधरी समेत अन्य कर्मचारियों व सिग्नल स्टाफ के द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाया गया।
इस दौरान दो कोच को जलने से बचाया जा सका। वहीं सिग्नल के उपकरण तथा विद्युत विभाग के अन्य सामानों को भी जलने से बचाया जा सका। आरपीएफ प्रभारी अविनाश कोरसिया के अनुसार किसी भी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…