बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में एनडीए नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के डेढ़ दर्जन प्रमुख नेता शामिल हुए।
लगभग पौन घंटे तक चली इस बैठक में तय हुआ, कि एनडीए मिलकर चुनावी मैदान में जाएगा। एनडीए मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। एनडीए का लक्ष्य 225 सीटों पर जीत हासिल करना है। इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की ओर से कुछ और साझा चुनावी अभियान चलाए जाएंगे।
बैठक खत्म होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री को एयरपोर्ट पर विदा किया। एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में हुई बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, लोजपाआर सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन व रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा बैठक में मौजूद रहे।
इससे पहले गोपालगंज में अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर आरजेडी चीफ लालू यादव रहे। उन्होने लालू पर राजनीति में पूरे परिवार को सेट करने का आरोप लगाया। साथ ही पटना के एक कार्यक्रम में लोगों से आह्वान किया कि मोदी और नीतीश केे नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनवाएं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…