समस्तीपुर जन सुराज पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : होली के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है लोगों पर उसका खुमार सर चढ़ने लगा है। लोग अभी से ही होली के रंग में रंगने लगे है। समस्तीपुर में जन सुराज पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में पार्टी के जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए और पारंपरिक होली गीत गाकर होली के रंग में सराबोर दिखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने लोगों से कहा की होली सद्भावना का पर्व है, आपसी भाईचारे का पर्व है। सभी लोग पुराने गीले शिकवे और भेदभाव को भूलकर होली का त्यौहार मनाये।

