Samastipur

होली पर शराबबंदी को लेकर समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम चला रही जागरूकता अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम होली के मद्देनजर जागरूकता अभियान चला रही है। गांव-गांव जाकर उत्पाद विभाग के द्वारा लोगों को नशा का सेवन नहीं करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया जा रहा हैं। इसके तहत होटलों, ढ़ाबो व अन्य जगहों पर पोस्टर के जरिए लोगों को शराब से दूर रहने की अपील की जा रही है।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और चौक-चौराहों पर भी पर्चे बांटकर लोगों को बता रहे हैं कि अवैध शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि बाहर से शराब की अवैध आपूर्ति को रोका जा सके।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो वे तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को नशे से दुर रहने के लिये जागरूक किया जा रहा है।

उत्पाद कार्यालय पर शराब का किया गया विनष्टिकरण :

मंगलवार को समस्तीपुर उत्पाद विभाग कार्यालय पर मजिस्ट्रेट व स्थानीय उत्पाद विभाग की मुस्तैदी में विभिन्न मामलों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। बताया गया है की 25 अलग-अलग मामलों में जब्त लगभग दो हजार लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

24 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago