Samastipur

समस्तीपुर में एकसाथ 746 स्कूलों के हेडमास्टर और 1 हजार 41 शिक्षकों को नोटिस, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर DEO सख्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के एक साथ 746 सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों व उनके अधीन कार्यरत 1041 शिक्षकों से डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्टीकरण पूछा है। डीईओ ने स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए दो दिनों की मोहलत दी है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी है कि दो दिनों के अंदर पूछे गए स्पस्टीकरण का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर डीईओ ने आज 746 स्कूलों के हेडमास्टरों को पत्र जारी किया है।

पत्र में कहा गया है कि 19 मार्च की तिथि में उनके स्कूलों में उनके अधीन कार्यरत 1041 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है, जो आपत्तिजनक मामला है। हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना और अपने अधीन संबंधित सभी शिक्षकों का स्पस्टीकरण का जवाब दो दिनों में डीईओ कार्यालय को दें।

डीईओ ने जारी पत्र में संबधित 746 स्कूलों के चिंहित सभी शिक्षकों की लिस्ट भी जारी की है। बता दें, कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के स्तर से उक्त स्कूलों के हेडमास्टरों व उनके अधीन के शिक्षकों द्वारा 19 मार्च को ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर कड़ी आपत्ति की है। इसके बाद डीईओ के तेवर ने तल्खी दिखाई है। इन स्कूलों में विभिन्न स्तर के स्कूल शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

8 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago