Samastipur

समस्तीपुर: दो भाइयों को चाकू मार किया घायल, ग्रामीणों ने आरोपी युवक की कर दी पिटाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रमौली गांव में सहोदर भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। तीनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू से जख्मी में नीतीश कुमार और उनका भाई संजीव कुमार शामिल है। जबकि आरोपी युवक विक्रम सिंह बताया गया है। ‌घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा कि होली के दिन नीतीश अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव मानिकपुर गया था। जहां विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट के कुछ देर पहले ही रमौली गांव के कुछ युवकों का विवाद मनिकपुर के युवकों से हो गया था। जिस कारण नीतीश की पिटाई हुई थी। ग्रामीणों के जुटने पर मामला शांत हो गया था।

इसके बाद मंगलवार को विक्रम सिंह बहादुरपुर रमौली गांव में किसी काम से आया हुआ था। इस बात की जानकारी जब नीतीश और उसके लोगों को मिली तो विक्रम को घेर कर मारपीट करना चाहा, लेकिन इसी दौरान विक्रम ने चाकू निकालकर हमला शुरू कर दिया। जिसमें नीतीश के अलावा उसका भाई संजीव भी जख्मी हो गया। इधर इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago