Samastipur

2831 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ 32 लाख 40 हजार रूपये की राशि का भुगतान, आवास पूर्णता मामले में समस्तीपुर राज्य में दूसरे स्थान पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के 2 हजार 831 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ 32 लाख 40 हजार रूपये की राशि का भुगतान किया गया। इसके साथ ही मकान निर्माण करा चुके लोगों को मकान की सांकेतिक चाबी भी दी गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जुड़े हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 में मोरवा प्रखंड के ग्यारह लाभुकों क्रमशः काजल कुमारी, ममता देवी, बबिता देवी, कुमारी रूपम, दीपा कुमारी, मीरा कुमारी, गीता देवी, रीना देवी, सुनिता देवी, अंजुम फिरदौस, मो. तरन्नुम बानो को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृति पत्र एवं प्रखंड पूसा के पाँच आवास पूर्ण करने वाले लामुकों क्रमशः संगीता देवी, सुमन देवी, कल्पना देवी, अम्बिका देवी व सुमिया देवी को प्रतिकात्मक चाभी प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत के वित्तीय वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर जिले को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा कुल 44 हजार 870 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें अबतक ‘दो चरणों में कुल 40 हजार 113 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 3 हजार 970 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के भुगतान हेतु एफटीओ वेरिफाईड किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर जिले को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा कुल 44 हजार 870 लक्य प्राप्त हुआ है। जिसमें कुल 5 हजार 240 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत आवास पूर्णता में राज्य में जिला का स्थान दूसरा है। मौके पर उपविकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, परियोजना पदाधिकारी- सह- निदेशक हरिमोहन कुमार, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, समस्तीपुर के साथ ग्रामीण विकास विभाग के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

56 मिनट ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

3 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

5 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

11 घंटे ago