Samastipur

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार अंतर्गत दाखिल- खारिज के मामलों, परिमार्जन प्लस के मामलों, ई- मापी से संबंधित लंबित मामलों, सीडब्ल्यूजेसी/ एमजीसी वादों, मुख्यमंत्री जनता दरबार के मामले, सीएम डैशबोर्ड के मामलों के साथ-साथ आंतरिक संसाधन में वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की समीक्षात्मक बैठक की गई।

विदित हो कि दाखिल -खारिज एवं परिमार्जन के मामलों में लगातार अनुश्रवण के कारण लंबित मामलों की संख्या में काफी कमी आई है। जिलाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत मामलों को निर्धारित समय अवधि में निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा ई- मापी में प्रत्येक माह में निर्धारित लक्ष्य कम से कम 20 मापी कराने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा प्रियंका प्रियदर्शनी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी व सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी अंचल अधिकारी, वन-प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

17 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

2 घंटे ago