Samastipur

मोरवा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय का DM व DDC ने किया निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा : डीएम रोशन कुशवाहा ने डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी के साथ प्रखंड सह अंचल मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड, अंचल, सीडीपीओ, मनरेगा, एमओ कार्यालय, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग का जायजा लिया। सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने आवास योजना सर्वे की जानकारी बीडीओ अरुण कुमार निराला से ली।

बीडीओ ने एससी-एसटी आवास सर्वेक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने और अन्य आवास योजनाओं का 80% कार्य पूरा होने की जानकारी दी। डीएम ने इसे भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में सीओ आलोक चंद्र रंजन को राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा।

एमओ कार्यालय में राशन कार्ड से छूटे लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन एक्स-रे कक्ष का जायजा लिया। कृषि विभाग समेत सभी विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ अरुण कुमार निराला, सीओ आलोक चंद्र रंजन,पीओ रंजीत कुमार आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago