समस्तीपुर : समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में शिक्षिका पल्लवी कुमारी (31) का शव बरामद हुआ है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। पल्लवी दो महीने से शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ा रही थी। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपतौर गांव निवासी विनय कुमार सिन्हा की बेटी के रूप में हुई है।
सदर अस्पताल में मौजूद पल्लवी के पिता विनय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी बेटी पिछले दो महीने से एक निजी स्कूल में पढ़ा रही थी। वह स्कूल के ही कमरे में रहती थी। सुबह काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तब लोगों ने कमरा खोलकर देखा तो वह बेड के नीचे पड़ी हुई थी। उनकी मौत हो चुकी थी। मुंह से झाग भी निकल रहा था।
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के कमरे से जहरीले पदार्थ का डब्बा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षिका ने खुदकुशी की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…
बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…