Samastipur

नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा कृषि योग्य भूमि पर लिए जाने वाले टैक्स को नहीं जमा करने का ग्रामीणों ने लिया निर्णय 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- रामपुर जलालपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा कृषि योग्य भूमि पर टैक्स लेने के विरोध में आवश्यक बैठक निर्वतमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें नगर परिषद के सशक्त समिति द्वारा पारित प्रस्ताव संख्या 37 B का 1 ओर 2 दिनांक 20/7/2024 द्वारा निर्धारित की गई। भूमि जिसमें प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, अन्य सड़क किनारे अवस्थित कृषि योग्य भूमि से भिन्न-भिन्न दरों से लेने वाली कर पर विचार किया गया। इसके साथ ही कर नही जमा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गयाा।

बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुणाल भूषण चौधरी ने नगर परिषद द्वारा पूर्व में लिए गए प्रस्ताव पर पुनः एक बार विचार कर नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन की मांग की बात की गई। साथ ही इस मुद्दा पर विचार करते हुए उच्च न्यायालय के शरण मे जाने की भी बात हुई। बैठक में वालेन्दु शेखर, कृष्ण कुमार कुंदन, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रामशंकर चौधरी, बलराम कुमार, कृष्ण मुरारी चौधरी, विजय कुमार चौधरी, अरबिन्द चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गोपेश चौधरी, रामबाबू चौधरी, नवल चौधरी, गुणानंद झा, शुभम चौधरी, सत्यम चौधरी, गुंजन चौधरी, डॉ. अरुण चौधरी, अशोक चौधरी, महेश चौधरी, जुगनू चौधरी, पिंटू चौधरी, रामनिवास चौधरी, जयजयराम, ज्योति सिंह, टुनटुन महतो, वकील दास, सोहन साह, रामकृष्ण महतो, दीपक दास, अमित पासवान व विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद ओर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

56 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago