Samastipur

दलसिंहसराय में एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, बेगूसराय की जूही ने पटना की उजाला को दी पटखनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के अंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति के मैदान में स्वामी विवेकानंद व्यवसाय संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही महिला पहलवान बेगूसराय की जूही और पटना की उजाला ने अपनी कुश्ती की कलाबाजी से लोगो को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। दिनों महिला पहलवान की पहलवानी देखने के लिए देर रात तक महिला दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

आयोजित प्रतियोगिता में बेगूसराय की जूही ने अपनी बेहतरीन कुश्ती काला का प्रदर्शन करते हुए पटना की उजाला को तीसरे राउंड में परास्त करते हुए महिला वर्ग में खिताब अपने नाम कर ली। जूही की पहलवानी ने एकबार साबित कर दिया कि महिला हर क्षेत्र में बेहरतीन प्रदर्शन कर सकती है। जूही की पहलवानी देख मौजूद दर्शक दंगल फिल्म की एक डायलॉग को दोहराते हुए कह रहे छोड़ी छोरे से कम नहीं होती…।

वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग में दलसिंहसराय के पगड़ा गांव निवासी सुमन कुमार सिंह ने जलवा रहा। सुमन ने विभिन्न वर्गों में अपनी कुश्ती काला का जौहर दिखाते हुए उत्तरप्रदेश से आए पहलवान बिच्छू को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। जबकि दूसरे स्थान पर चकहबीब के कुंदन कुमार, तीसरे स्थान पर सुल्तानपुर के सुमन सिंह, चौथे स्थान पर मकदमपुर के बिजली कुमार रहे। जिन्हें आयोजन समिति ने गदा के साथ नकद राशि के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

इससे पूर्व कुश्ती महा दंगल का उद्घाटन अथिति डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा, पूर्व विधायक शील कुमार राय, उमेश राय, कमलाकांत राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किए।वही आयोजन समिति के विजय पहलवान, गोवर्धन राय विकास गिरि ने आगत अतिथि को पहलवानी की पहचान पाग बांधकर सम्मानित किए। निर्णायक की भूमिका जिला स्तरीय पहलवान अमित कुमार ने निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

54 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

6 घंटे ago