Samastipur

डढ़िया बेलार गांव में एक दर्जन से अधिक CCTV कैमरे लगाए गये, सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन भी दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव में शुक्रवार की सुबह धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त किये जाने के दूसरे दिन शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा गांव के 15 प्रमुख स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक स्थान पर एक पुलिस पदाधिकारी, दो सशस्त्र जवान तथा एक दंडाधिकारी को तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, गांव में सशस्त्र बलों के साथ एक इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी की विशेष तैनाती भी की गई है। इस दौरान चौक के आसपास सन्नाटा ही पसरा रहा। हालांकि गांव में तनाव का माहौल नहीं है लेकिन चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ व ईद के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा की दृष्टि कोण से मंदिर और मस्जिद के आसपास के इलाकों को सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं ताकी एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जाए और आपसी सौहार्द बना रहे। इससे पहले शुक्रवार की देर रात डीएम और एसपी ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया आरोपी युवक के विरुद्ध मंदिर कमिटी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा जा रहा है। शनिवार को गांव में स्थिति बिल्कुल सामान्य रही। लोग अपने-अपने काम-धंधे में लगे हैं। कहीं भी किसी प्रकार की कोई तनाव की बात नहीं है। उक्त मंदिर में आगामी 6 अप्रैल को अष्ठयाम यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है। मूर्ति की पुनः प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें अधिकारियों द्वारा सहयोग भी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago