समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च के तत्वावधान में अनुसंधान निदेशालय के सभागार में मशरूम उत्पादन सह प्रसंस्करण विषय पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं मशरूम किट वितरण के साथ सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में मशरूम के सभी छह प्रभेदों की खेती बेहतर प्रारूप के साथ जोशोखरोश से चल रही है।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशरूम से बने विभिन्न उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटिंग से जोड़ने की जरूरत है। जिससे किसान कम लागत में अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार में बेच सके। राज्य स्तर पर मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक पंजीकृत एफपीओ का संचालन किया जा रहा है। सभी एफपीओ में हजारों की संख्या में मशरूम उत्पादक जुड़े हुए हैं। स्वागत भाषण मशरूम केंद्र प्रभारी डॉ. आरपी प्रसाद ने की। संचालन डॉ. सुधानंदनी ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मशरूम विशेषज्ञ डॉ. दयाराम ने किया। मौके पर एडीआर डॉ. एसएन ठाकुर, सुभाष कुमार, मुन्नी, निशा आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…