समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर छतौना गांव के पास सोमवार को बूढी गंडक नदी में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि इसकी मौत कम से कम 5 से 7 दिन पूर्व हुई है। इधर शव मिलने की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। जहां 72 घंटो तक उसके शव को पहचान के लिये सुरक्षित रखा जाएगा।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सुबह नदी की ओर स्नान करने गए कुछ लोगों ने माधोपुर घाट के पास अधेड़ का शव नदी में उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला, लेकिन भीड़ में किसी ने अधेड़ की पहचान नहीं की। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ कहीं दूसरे जगह का रहने वाला है, जो नदी में बहता हुआ यहां चलाया है।
आस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि इसकी मौत लगभग एक हफ्ते पूर्व हुई है मौत किस कारण से हुई है यह स्पष्ट नहीं है। आसपास के लोगों ने शव की पहचान नहीं की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला हत्या है या आत्महत्या जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…