समस्तीपुर/बिथान :- बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव के शिव मंदिर के पास बुधवार की शाम शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर महिला एवं पुरुष ने ईंट-पत्थर से पुलिस के गाड़ी पर हमला कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा फूट गया। इस दौरान पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले आई।
नेतृत्व कर रहे थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के एक घर में शराब की धंधे किया जा रहे हैं जिसके छापामारी के दरमियान कुछ देसी महुआ शराब भी बरामद हुए। उसके बाद वहां पर कुछ महिलाएं एवं पुरुषों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्थरबाजी करने के दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले जो भी दोषी पाए जाएंगे उसे बख्सा नहीं जाएगा।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…