Samastipur

समस्तीपुर: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपये छीने, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- वैनी बाजार से कुबौलीराम गांव जाने के क्रम में एक महिला से 50 हजार रुपये, मोबाईल व अन्य कागजात छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में कुबौली राम निवासी (वार्ड-1) नथुनी साह ने बताया कि उनकी पत्नी इंदू देवी अपनी पुत्री के साथ बुधवार को वैनी बाजार स्थित पीएनबी की शाखा गई थी। जहां से 50 हजार रुपये निकाल कर घर आ रही थी। इस राशि में 40 हजार रुपये बैंक से व 10 हजार रुपये बगल के सीएसपी से निकाला था।

इस दौरान राशि, पासबुक, मोबाईल, आधार कार्ड आदि एक जगह बंडल बनाकर बेटी संग घर लौट रही थी। इस क्रम में अनुसूचित जाति कॉलोनी के निकट बाइक सवार बदमाशों ने जबरन राशि, मोबाईल वाला बंडल छीन लिया एवं भाग गया। शोर मचाने के बाबजूद कोई नहीं आया। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष अंशु कुमारी ने बताया कि घटना के मामले में सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। साथ ही अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन आने पर अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

12 मिनट ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

10 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

15 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

17 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

18 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

23 घंटे ago