Samastipur

समस्तीपुर में बिहार राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ आज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल एवं रेलवे इन्द्रालय में दिनांक 27 से 30 मार्च तक होने वाले उमेश वर्मा बिहार राज्य अंतर जिला जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार के सुबह दस बजे चैंपियनशिप का उद्घाटन समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और हसनपुर सुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी करेंगे।

चैंपियनशिप के सुचारू संचालन के लिये बिहार बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी जनरल केएन जायसवाल खुद समस्तीपुर में कैम्प कर रहे हैं। चैंपियनशिप में राज्य के 20 जिला के लगभग डेढ़ सौ पुरूष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों एवं रेफरियों के आवासन की व्यवस्था शहर के विभिन्न होटलों में की गई है।

सीनियर पुरुष टीम इवेंट में तीन एकल एवं दो युगल मैच होंगे। वहीं जूनियर पुरूष, सीनियर- जूनियर महिला इवेंट में दो एकल एवं एक युगल मैच खेले जाएंगे। चैंपियनशिप को सफल बनाने में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, अंजनी कुमार आदि जी-जान से लगे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

6 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

8 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago