Samastipur

समस्तीपुर जिले के 23 हजार 517 लाभर्थियों को मिली प्रथम किस्त की 94 करोड़ रुपये की राशि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत सिंगल क्लीक के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 के पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं पांच आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों को प्रतिकात्मक चाभी प्रदान किया गया।

इस दौरान डीएम ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा कुल-44477 लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें से अबतक दो चरणों में कुल 38286 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में इस दूसरे चरण में कुल 26206 आवास की स्वीकृत प्रदान की गई है। जिले के 23517 लाभर्थियों को प्रथम किस्त की राशि 94 करोड़ 6 लाख 80 हजार का भुगतान किया जा रहा है।

जिलें में इस वित्तीय वर्ष में कुल 35114 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर जिले को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा कुल-44477 लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें कुल 4509 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है। मौके पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद सहित ग्रामीण विकास विभाग के जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago