Samastipur

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने की मदद, स्थानीय ग्रामीणों ने सराहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही अड़चन दुर हो गयी और उस बेटी की शादी को धूमधाम से संपन्न करायी गयी। यह संभव हो सका उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित समाजसेवी भाई राजू सहनी की बदौलत। समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए, उन्होंने उस बच्ची की शादी धूमधाम से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद समाजसेवी राजू सहनी के टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित सारा सामान जैसे शादी का जोड़ा, चुनरी, सूटकेस, श्रृंगार पेटी व श्रृंगार का सामान व शादी में दुल्हे के साथ आने वाले बारातियों के खाने पीने का सामान आदि उपलब्ध कराया।

इस संबंध में उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम में शामिल रामश्रेष्ठ सहनी ने बताया कि, समाजसेवी राजू सहनी को सुचना मिली कि, उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत निवासी, रामवृक्ष सदा की पुत्री की शादी विगत कुछ माह पूर्व तय हो चुकी थी, लेकिन आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को शादी का सारा सामान खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है।

इसकी जानकारी जैसे ही राजू साहनी को हुई, उन्होंने तत्काल अपनी टीम के लोगों को लखनीपुर महेशपट्टी गांव भेजकर, लड़की के पिता से मिलकर उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी इक्ट्ठा किया, तथा लड़की की शादी संपन्न कराने के खर्च का जिम्मा उठाते हुए, उपहार स्वरूप शादी का सारा सामान उपलब्ध करा दिया।

वहीं लड़की के पिता कैलाश सदा का बताना है कि, वह हैदराबाद में मजदुरी का काम करते हैं। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी और वह घर आ गए। वह विगत कुछ महीनों से घर पर ही रह रहे हैं, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट छा गया। एक दिन वह अपने दरवाजे पर बैठे थे तो कुछ लोग आए और बताया कि, उन्हें समाजसेवी राजू सहनी ने उनकी मदद करने के लिए भेजा है, और उन्होंने उनकी बेटी की शादी के बारे में उनसे पुछताछ किया, तथा बीते दिनों राजू सहनी के लोगों ने शादी से संबंधित ढ़ेर सारा सामान उनके घर पहुंचा दिया। जिसके बाद उनकी बेटी की शादी खुशी खुशी हो गयी, और वह अपने ससुराल भी चली गयी।

मौके पर राजू सहनी टीम के लोगों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, स्थानीय ग्रामीण अरविन्द कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललीत कुमार सिंह, कपिल पासवान आदि आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago