Bihar

बिहार पुलिस में निकली बम्पर बहाली, सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर 18 मार्च से 18 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे

बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर नई भर्ती होगी। महिलाओं के लिए 6 हजार 17 पद आरक्षित है। 18 मार्च से 18 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। CSBC के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने इसकी घोषणा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है।

वेबसाइट पर जारी होगा विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा इसके लिए विज्ञापन आज प्रकाशित कर रहे हैं। विज्ञापन को आज वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। 18 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 18 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि विज्ञापन को अच्छे तरीके से पढ़ें। इसके बाद ही ऑनलाइन फॉर्म को भरना शुरू करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

लिखित के बाद फिजिकल

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और बुनियादी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इस चरण में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

लिखित परीक्षा की तिथि जल्द बताया जाएगा

आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025

लिखित परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago