Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल को मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम के लिए “ए” ग्रेड क्वालिटी सर्टिफिकेशन मिला

समस्तीपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) ने सदर अस्पताल, समस्तीपुर को (लक्ष्य) गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया है। सदर अस्पताल को “ए” ग्रेड क्वालिटी सर्टिफिकेशन मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम के लिए दिया गया है।

इसमें, सदर अस्पताल का मेटरनिटी ओटी 95.67% स्कोर के साथ क्वालिटी सर्टिफाइड हुआ है। वहीं, लेबर रूम 95.33% स्कोर के साथ क्वालिटी सर्टिफाइड हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर पूरे सदर अस्पताल में हर्ष व्याप्त है और इसके लिए सभी कर्मी सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार व हॉस्पिटल मैनेज डॉ. विश्वजीत रामानंद को बधाई दे रहें थे।

बता दें कि बीते 31 जनवरी को सदर अस्पताल के लेबर रूम और मातृ ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार को लक्ष्य (लेबर रूम एंड ऑपरेशन थिएटर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इनिशिएटिव) राष्ट्रीय मूल्यांकन किया गया गया था। इस मूल्यांकन के लिए बाहरी विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया चौधरी और डॉ. सिद्धि घाटवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट डॉ. गिरीश कुमार और अस्पताल प्रबंधक बिश्वजीत रामानंद की लीडरशीप में लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की टीम ने बेहतरीन टीम वर्क दिखाया गया था, जिससे मूल्यांकन सफल रहा। वहीं, पिरामल फाउंडेशन की टीम ने भी इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया था।

गौरतलब है कि सदर अस्पताल को वर्ष 2021 में पहली बार लक्ष्य प्रमाणन प्राप्त हुआ था। इस संबंध में डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि यह प्रमाणन स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से दिया जाता है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

वहीं, एनएचएसआरसी ने प्रमाणन के बावजूद, अस्पताल को अनुशंसित सुधारों पर कार्य करने और राज्य गुणवत्ता आश्वासन इकाई को एक्शन प्लान सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य स्तर पर ऑडिट कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अस्पताल में लगातार सुधार हो रहा है। इस अवसर पर सदर अस्पताल में केक काटकर डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने एक दूसरे को बधाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago