रोसड़ा में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौ’त, देर रात मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोह’राम
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मोहल्ला के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। देर रात शव के मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शनिवार को पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शनिवार की सुबह से ही मृतक के घर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुटी थी।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर हर किसी की आंखें नम थी। मृतक बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड 11 मोहल्ला निवासी विनोद महतो का पुत्र रिशु महतो (23) बताया गया है। वह होली पर्व पर घर आया था और रविवार को उसका वापसी का ट्रेन टिकट था। मृतक के पिता भी इसी बात पर अपने भाग्य को कोस कर रहे थे कि अगर होली पर बेटा घर नहीं आया होता तो यह दिन देखना ना पड़ता।

