Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने आज 72 इश्तेहार का किया निष्पादन, आगे भी जारी रहेगा कुर्की-जब्ती का अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से रविवार को समस्तीपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों 24 घंटे विशेष अभियान चलाकर एक साथ कुर्की किया गया। जिसमें 48 कुर्की का निष्पादन किया गया, वहीं 72 इश्तेहार का निष्पादन किया गया। इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इसमें हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भू-माफिया, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ था, जो अभी तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर पाए थे।

एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश और न्यायालय के निर्देश के आधार पर लागू किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन अपराधियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करना था, जिन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया था और जिनके खिलाफ अदालत से कुर्की के आदेश प्राप्त हुए थे। अभियान में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 7 अभियुक्तों ने जमानत और रिकॉल जमा किए थे। अभियान के दौरान 7 ऐसे भी अभियुक्त मिले, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं थी, और 12 अभियुक्त मृत पाए गए।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर दबाव बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। इससे पहले पिछले हफ्ते ही समस्तीपुर पुलिस ने 87 कुर्की मामलों का निष्पादन किया था। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय लिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago