Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर प्लेटफार्म व रैंप के बीच फंसा, एक पैर कटा; पहली बार मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहा था

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर रविवार की रात्रि दरभंगा से दिल्ली जा रहा एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया। जख्मी की पहचान दरभंगा जिले के ढेकुली निवासी प्रिंस कुमार कांति के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रुकी थी। इसमें प्रिंस भी सवार जो अपने दोस्त पवन कुमार सहनी के साथ पहली बार दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था। रात करीब 11 बजे ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर रुकी हुई थी। तभी दोनों नाश्ता लेने के लिए ट्रेन से उतरे। इस बीच जब ट्रेन चल पड़ी तो प्रिंस चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा और पायदान से नीचे प्लेटफार्म और रैंप के बीच में चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी बीपी आलोक ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से घायल हुए युवक को तत्काल मेडिकल सहायता दी गई। समस्तीपुर सदर अस्पताल से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उसका एक पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago