समस्तीपुर: मुसरीघरारी चौक पर उत्पाद विभाग ने एक फल की दुकान से अवैध शराब बरामद करते हुए दुकान को सील कर दिया। उत्पाद पुलिस ने मौके से आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फल की आड़ में अवैध शराब बेची जा रही है। छापेमारी के दौरान दुकान से 375ml की 10 बोतलें और 180ml की 1 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…