Samastipur

म्यांमार में फ्रॉड के शिकार समस्तीपुर के 2 समेत बिहार के 10 इंजीनियरों की वतन वापसी; सड़क मार्ग से पहुंचेंगे पटना, देखें लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

म्यांमार से रिहा हुए भारत के 287 इजीनियरों में 10 बिहार के हैं। इनमें से दो इंजीनियर समस्तीपुर जिले के भी शामिल हैं। सभी इंजीनियरों को भारत सरकार ने दिल्ली स्थित बिहार के स्थानिक आयुक्त कार्यालय को सौंप दिया है। मंगलवार की शाम को नई दिल्ली से सड़क मार्ग से इन्हें पुलिस अभिरक्षा में पटना के लिए रवाना किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की ओर से इन सभी इंजीनियरों को दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को सौंपने के बाद इन्हें बिहार सदन में ठहराया गया।

स्थानिक आयुक्त कार्यालय में बिहार पुलिस की पहले से एक स्थैतिक टीम मौजूद थी। वहीं, डीएसपी के नेतृत्व में बिहार पुलिस की एक 15 सदस्यीय टीम भी दिल्ली पहुंची। इन इंजीनियरों को पटना लाने के लिए एक विशेष वाहन का इंतजाम किया गया। इनके साथ पांच पुलिसकर्मियों को भी रवाना किया गया है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि म्यांमार से वापस हुए बिहार के इंजीनियरों को लाने को लेकर दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि, म्यांमार से रिहा हुए भारतीय इंजीनियरों में 39 उत्तरप्रदेश, 10 बिहार तथा शेष अन्य राज्यों के हैं। इन इंजीनियरों को संबंधित प्रदेशों की राजधानी भेजा जा रहा है।

नौकरी के बहकावे में पहुंचे थे म्यांमार :

जानकारी के अनुसार नौकरी के बहकावे में ये इंजीनियर म्यांमार पहुंचे थे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल के बाद इन्हें वहां से निकालकर थाईलैंड एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन इंजीनियरों को डिजिटल सेल्स और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की नौकरी देने के लिए लालच दिया गया था। ये नौकरी फर्जी साबित हुए और इन्हें अवैध रूप से सीमा पार कराकर म्यांमार ले जाया गया था। विदेश मंत्रालय म्यांमार सहित दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में फर्जी तरीके से नौकरी देने के रैकेट में फंसे लोगों की वापसी के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

म्यांमार से लौटेे इंजीनियरों की लिस्ट :

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

58 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago