हसनपुर के नए थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने दिया योगदान
समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर के नए थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। थानाध्यक्ष निशा भारती के हसनपुर थाना में 2 साल की कार्य अवधि पूरी होने के बाद नगर थाना समस्तीपुर अनुसंधान इकाई में तबादला किए जाने के बाद मुकेश कुमार ने थानाध्यक्ष पद पर योगदान दिया।
योगदान देने के बाद नए थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों व अपराधियों पर लगाम लगाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। बदमाशों व शराब कारोबार पर विशेष नजर रखी जाएगी। आमलोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर काम किया जाएगा। बेहतर पुलिसिंग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

