Samastipur

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ‘सेमिनार’ एवं ‘परिचर्चा’ का आयोजन

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर घाट स्थित मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सेमिनार’ एवं ‘परिचर्चा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में इस महिला दिवस पर बोलते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।

महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिवस को मनाने के पीछे एक कारण विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्राध्यापक अशोक कुमार अकेला, डॉ. रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, डॉ दीपा गुप्ता, इशराक आलम, डॉ. आशीष कुमार, स्वाति कुमारी, सकीना बानो, विकास मिश्रा, डॉ. सेराज अहमद, मो. नज़ीर, शशि कुमार, गौतम गोविन्द, प्रमोद कुमार सिंह, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्रध्यापक ट्विंकल कुमारी, राकेश कुमार महतो, सुमित कुमार, किशलय कुमार, स्नेहसुधा भारती, खुशबू कुमारी, राहुल कुमार, रानी प्रवीण आदि ने भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

5 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

6 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

6 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

7 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

8 घंटे ago